Monday, January 5, 2015

रबी फसलों का रकबा

    
कृषि मंत्रालय के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा रबी फसलों पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, रबी फसलों का कुल रकबा (बुवाई क्षेत्र) आज 552.82 लाख हेक्‍टेयर आंका गया, जबकि पिछले साल कुल बुवाई क्षेत्र 579.63 लाख हेक्‍टेयर था। गेहूं का रकबा इस दौरान 293.16 लाख हेक्‍टेयर रहा है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 294.30 लाख हेक्‍टेयर था। इसी तरह मोटे अनाजों का कुल रकबा इस साल 51.17 लाख हेक्‍टेयर रहा है, जबकि पिछले साल 56.18 लाख हेक्‍टेयर में मोटे अनाजों की बुवाई हुई थी। चने का बुवाई क्षेत्र इस साल 79.65 लाख हेक्‍टेयर आंका गया है, जबकि बीते साल यह आंकड़ा 95.03 लाख हेक्‍टेयर था। दालों का बुवाई क्षेत्र इस वर्ष कुल मिलाकर 129.99 लाख हेक्‍टेयर रहा है, जबकि बीते साल यह रकबा 144.79 लाख हेक्‍टेयर को छू गया था। इसी तरह तिलहन का बुवाई क्षेत्र इस वर्ष कुल मिलाकर 75.43 लाख हेक्‍टेयर आंका गया है, जबकि पिछले साल 80.93 लाख हेक्‍टेयर में तिलहन की बुवाई हुई थी।

No comments:

Post a Comment