Sunday, March 1, 2015

छोटे और सीमांत किसानों पर विशेष ध्‍यान देते हुए प्रभावी और निर्बाध कृषि ऋण8.5 करोड़ रुपये के कृषि ऋण का लक्ष्‍य

   
केंद्रीय वित्‍तमंत्री श्री अरुण जेटली ने  लोकसभा में केंद्रीय बजट 2015-16 प्रस्‍तुत करते हुए छोटे और सीमांत किसानों पर विशेष ध्‍यान देते हुए प्रभावी और निर्बाध कृषि ऋण की सहायता से कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने की बात कही। श्री जेटली ने वर्ष 2015-16 में नाबार्ड में स्‍थापित ग्रामीण और संरचना विकास कोष की निधियों में 25000 करोड़ रुपये, दीर्घकालिक ग्रामीण ऋण कोष में 15000 करोड़ रुपये, अल्‍पावधिक सहकारी ग्रामीण ऋण पुनर्वित निधि हेतु 45000 करोड़ रुपये और अल्‍पावधिक आर आर बी पुनर्वित निधि के लिए 15000 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्‍ताव किया।

श्री जेटली ने कहा, ‘’कृषि ऋण हमारे मेहनतकश किसानों के प्रयासों को सहारा देते हैं, इसलिए वर्ष 2015-16 के दौरान 8.5 करोड़ रुपये के ऋण का महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍य रखा गया है।‘’ उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें पूरा विश्‍वास है कि बैंक यह लक्ष्‍य प्राप्‍त कर लेंगे।

No comments:

Post a Comment