Sunday, December 7, 2014

गेहूं का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य

वर्ष 2011-12 से लेकर वर्ष 2014-15 तक की अवधि के लिए गेहूं के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) और वर्ष 2012-13, 2013-14 और 2014-15 के दौरान इसके एमएसपी में की गई बढ़ोतरी का ब्‍यौरा नीचे दिया गया है :
                                               (रुपये प्रति क्विंटल)
वर्ष
एमएसपी
पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी
2011-12
1285
-
2012-13
1350
65
2013-14
1400
50
2014-15
1450
50

वर्ष 2014-15 के लिए गेहूं का एमएसपी 1450 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके तहत पर्याप्‍त मार्जिन दिया गया है क्‍योंकि उत्‍पादन की अखिल भारतीय भारांकित औसत लागत प्रति क्विंटल 744 रुपये है, जिसमें पारिवारिक श्रम (ए2+एफएल) भी शामिल है। इसका अनुमान कृषि लागत एवं मूल्‍य आयोग (सीएसीपी) ने लगाया है।
इस आशय की जानकारी कृषि राज्‍य मंत्री श्री मोहनभाई कुंदरिया ने आज राज्‍यसभा में दी।

No comments:

Post a Comment